The process of reflecting seriously on one's life, experiences, actions, and goals, seeking to understand one's life, give it direction, and develop oneself.
Life Thinking
रविवार, 29 जून 2025
कलयुग जीवन की महान गाथा .....और जीवन बीत गया
शनिवार, 28 जून 2025
मतलबी दुनिया - कहानी (नारी विशेष)
इस कहानी और पात्र में किसी भी नारी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं है। अपितु अपने ऊपर हो रहे हैं। अमानवीय व्यवहार( बाल विवाह, देहज, कुप्रथा ,) का विरोध वे स्वयं सही निर्णय लेने का अधिकार इसके लिए स्वयं को आगे आना होगा है। क्योंकि- सोच के सोचो वही नारी- मां, बहन ,बेटी के रूप में! पुरुषों की भी जिम्मेदारी है ।अगर नारी नहीं रहेगी तो पुरुषों का भी अस्तित्व भी गायब हो जाएगा।
"कामयाबी की बुलंदियों में हम यूं ही बढ़ते जाएंगे।
कभी मदर टेरेसा तो कभी झांसी का रूप दिखायेगे।
पाठ विशेष =बाल्यावस्था में की गई शादी से बच्चे शारीरिक व मानसिक रूप से परिपक्व नहीं हो पाते।
अच्छे और बुरे के बारे में सोच नहीं पाते हे।
भारत में आंकड़ों(W.H.O) के आधार पर हर 5 मिनट में एक मां की मृत्यु हो जाती!A
बरसात का मौसम था। छोटी- छोटी फुहारे आसमान से
जमीन पर गिर रही थी ! अकाशीय बिजली चमक रही थी। करीब- करीब शाम के 8:00 बज चुके थे!
श्याम खाना खाकर सोने वाला था। कि पड़ोस के घर से आवाज आई चारपाई पर लेटा कर ले चलो । श्याम सोचा आखिर क्या हुआ। टॉर्च बे छाता लेकर निकले पड़ा।
चार पांच व्यक्ति पहले से बहा खड़े हुए थे। उन्होंने बताया कि कल्लू काका की बहु मंगू की बीवी पेट से( प्रेग्नेंट ) हे। मंगू की शादी पास के दूसरे गांव के हरिया की लड़की बुलबुल से हुई थी।
बह पढने मे बहुत ही होनहार लड़की थी। गरीबी के चलते तथा गांव की गलत अवधारणाओं के कारण 14 वर्ष की उम्र में ही शादी कर दी गई थी। मंगू भी स्कूल जाता था।
अभी शादी को 1 साल हुए थे कि । अब बह मां बनने वाली थी।
प्रिय, पाठको- मैं यहां बताना चाहता हूं ।कि गांव से सड़क तक पहुंचने के लिए कच्चा पगडंडी रास्ता जो सड़क तक पहुंचने में 3 किलोमीटर दूर पड़ता था। जहां पैदल पहुंचने में 45 मिनट का टाइम लगता था । श्याम के गांव से होकर दूसरे गांव की जमीन से होकर गुजर पढ़ता था । उन लोगों की जमीन से होकर गुजरने पर मरने मारने पर उतारु होते थे।
नहीं चाहते थे। कि हमारी जमीन में से होकर रास्ता निकले। विधायक द्वारा विधायक कोष से भी सहायता प्रदान करने की बात कही लेकिन पड़ोस के गांव वालों ने कोर्ट द्वारा स्टे लगवा दी गई।
गांव वालों ने शासन -प्रशासन, अखबार, न्यूज़, से भी गुहार लगाई। राजनेताओं तक भी बात पहुंचाई। लेकिन समस्या का कोई हल नहीं निकला।
अब आगे बताना चाहते हैं कि। गर्भवती महिला को चारपाई पर चार कंधो पर रखकर ! ऊपर त्रिपाल( विशेष तरह की पन्नी बरसात से बचने के लिए )सास और अन्य महिला भी साथ में चल दिए ।
जैसे- तैसे पक्की सड़क तक पहुंचाया गया। अब मुसीबत थी। हॉस्पिटल ले जाने के लिए साधन(वेन) की। एक व्यक्ति जाकर दूसरे गांव से जैसे- तैसे हॉस्पिटल ले जाने वाले साधन की व्यवस्था की गई जिसमें एक घंटा गुजर चुका था।
पक्के रोड से हॉस्पिटल की दूरी अभी 34 किलोमीटर बाकी थी। तथा पक्की सड़क भी जगह -जगह खुदी हुई थी। जिससे गाड़ी से खटखट धक, धक की आवाज सुनाई दे रही थी।
इधर बुलबुल के पेट का दर्द भी बढ़ता ही जा रहा था। ड्राइवर द्वारा गाड़ी सरपट रोड पर चले रही थी। तकरीबन एक घंटा बाद हॉस्पिटल में पहुंच गये।
प्रसूती कक्ष में भर्ती कराया गया।
अब तक 10:45 PM का टाइम हो चुका था। गांव से हॉस्पिटल पहुंचने में 2 घंटे 45 मिनट बीत चुके थे। सभी ने राहत की सांस ली। आधे घंटे बाद नर्स बाहर निकली। मंगू ने कुछ कहना चाहा।
नर्स- खून बहुत वह चुका है ।हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं।
और वापिस प्रसूति कक्ष की तरफ लौट जाती है।
फिर थोड़ी देर बाद मातम का सैलाब ?
सास बुलबुल की रोती हुई बाहर निकली ।मंगू ने पूछा मां क्या हुआ।
मां- बहू नहीं रही। नर्स बाहर निकली। मंगू ने कहा- सिस्टर -सिस्टर क्या हुआ मेरी बीवी को।
सिस्टर- आई एम सॉरी। डेढ़ घंटा पहले भी अस्पताल तक पहुंच जाते तो मैं कुछ कर पाती। साथ ही कम उम्र में बच्चे की मां बनने से ब्लड का ज्यादा रिसाव हो गया।
और चारों तरफ रोने- बिलखने का मातम सा छा गया।
बरसात भी बंद हो चुकी थी। काले बादल छट चुके थे। शायद बरसात को भी बुलबुल की जिंदगी रास नहीं आ रही थी । कुछ दिनों बाद मंगू विस्ता उठाकर स्कूल की तरफ जाता हुआ दिखाई दे रहा था। शायद गलती का कुछ एहसास हुआ।
📢 प्रिय पाठको, मेरे द्वारा लिखी गई कहानी पर
अपना सुझाव कमेंट बॉक्स में लिखकर भेजें?
मुझे आप सभी का इंतजार रहेगा। ताकि मेरा हौसला यूहि बढ़ता रहे ।और मैं अच्छी अच्छी कहानी लिख सकूं।
लेखक - रमेशबाबू लोधा
कहानी - मौत के लिए दुआ( सामाजिक)
साथ ही कच्चा रास्ता होने के साथ 2 किलोमीटर चलने पर पक्की सड़क पर लोग पहुंचते थे। कुछ वर्ष बाद जैसे- तैसे बच्चा चलने फिरने लगने लगा। मैंने जीवन में अपनों के लिए अपने गांव की सेवा के लिए कुछ करने की ठान ली।
मैंने कक्षा आठवीं परीक्षा गांव के पास वाले गांव पूरी करने के बाद । पास वाले शहर में जाकर पढ़ाई करना जरूरी समझा। 12वीं कक्षा पास करने के बाद। जीएनएम (G.N.M)डिप्लोमा एक नर्सिंग कोर्स होता है। तैयारी में लग गया साथ ही पढ़ाई भी जारी रखी। 3 साल कोर्स पूरा करने पर।
हालांकि मैंने प्रैक्टिकल रूप में सभी बीमारी के लिए कोन सी दवा या टेबलेट दी जाती कौन सी बीमारी में कोनसी ड्रिप चढ़ाई जाती है। पास ही के सिटी हॉस्पिटल में कंपाउंडर के रूप में अस्थाई पर मंथ के हिसाब से रख लिया गया। डॉक्टर साहब द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना करना।
कभी रूम नंबर 6 में तो कभी रूम नंबर7 में अभी। तो कभी नर्ससिग वार्ड में नये रोगियों को संभालना पुरानो का ट्रीटमेंट जारी रखना।
बड़ा सिटी हॉस्पिटल होने के साथ ही यहां हर तरह के मरीज आते थे। कभी बड़ी एक्सीडेंट वाले तो कभी छोटी मोटी बुखार ,खांसी ,वाले।
मेरी रोजना की यही दिनचर्या थी सुबह जल्दी जाना। और शाम को देर से जाना।
एक दिन सुबह उठने पर पता चला कि मेरे रूम के नल में कुछ खराबी आने के कारण प्लंबर आने में थोड़ी देरी होने पर अपना खाना टिफिन मे रखकर हॉस्पिटल की तरफ चल दिया। थोड़ा लेट होने पर मेरे सीनियर डॉक्टर ने डांट लगाते हुए कहा कि वार्ड नंबर 6 में इमरजेंसी पेशेंट को देखने जाना है। मैं तुरंत अपना खाना रेस्ट रूम में रखकर वार्ड की तरफ चल दिया।
बेड पर 26-27 साल का नौजवान लेटा हुआ था।
साथ ही दो लड़कियां जिनकी उम्र 5 से 7 साल और एक छोटा लड़का जिसकी उम्र 4 साल के करीब थी। जो एक औरत की गोद में बैठा था ।पास एक 60 साल का बुजुर्ग खड़ा हुआ था। इससे पता लगता है ।कि उस नौजवान के पिता ,पत्नी और उसके बच्चे हैं।
दाखिला कार्ड देखने पर पता चला कि उसका नाम श्यामू है जिसको मुह की कैंसर है।
उसके पिता से बात करने पर पता चला कि वे 10 वर्ष की उम्र में ही तंबाकू जर्दा गुटखा का सेवन करता रहता था।
श्यामू के पिता- और यह मेरा अकेला बेटा है इसकी मां भी गुजर चुकी है। समझाने पर इसने हमारी एक न मानी देखो ना बेटा मेरे से कहा इसके 2 बच्चिया और एक बच्चा है। और शादी के बाद भी बहू ने बहुत समझाया।
हमारे पास जमीन जायदाद के नाम पर महज 2 बीघा मात्र है ।जो केवल भरण-पोषण योग्य है।
यह स्वयं भी कोई काम नहीं करता था।
मैंने कहा- ठीक है बाबू जी मैं देखता हूं
वे अभी भी दर्द से तड़प रहा था।
श्यामू ने लड़खड़ा थी। आवाज में कहां डॉक्टर साहब मेरे को ठीक कर दो मेरे बीवी बच्चे हे।
मैंने कहा श्यामू अपना मुंह खोलना देखने पर पता चला कि उसकी जीव में तंबाकू से एक बड़ी गांठ
बन चुकी थी ।
जो बोलने पर लड़खड़ा ने की आवाज स्पष्ट सुनाई दे रही थी।
जिसे ठीक होना नामुमकिन था।
मेरे पास इसका कोई रास्ता नहीं था सिवाय दर्द और नींद का इंजेक्शन लगाने के अलावा। जिससे उसे थोड़ी राहत मिल सके। थोड़ी देर बाद श्यामू को नींद आ चुकी थी।
मैंने कहा बाबूजी- एक तरफ ले जाकर शाम के पिता को पूरी बात बताएं।
आपने बहुत देर कर दी आने में इसकी जीव में बड़ी गांठ बन चुकी है ।जो एक घातक कैंसर का रूप है। हो सकता है कोई भी डॉक्टर इसको सही कर सकें।
श्यामू के पिता- मैं अपने बेटे को ऐसे मरने नहीं दूंगा इसके लिए भले ही मुझे कुछ करना पड़े।
मैंने कहा- ठीक है बाबू जी आप डॉक्टर साहब से लिखवा कर दवाइयां ले आइए।
शाम को 8:00 बज चुके थे । मेरा ड्यूटी से रूम पर जाना था।
खाना खाकर जैसे ही शाम को बिस्तर पर लेटा- श्यामू की दर्द भरी कहानी मेरी आंखों के सामने घूम रही थी।
की मां बाप अपने बच्चों को किस तरह पालते हैं। कितनी तकलीफ उठाते हैं। हर दर्द सहन करते हैं।स्वयं भूखा रहकर अपने बच्चों को खिलाते उनको बड़ा करते हैं । शादी - ब्याह करते हैं। लेकिन बच्चे ही अपनी मनमानी करने से बाज नहीं आते।
यह सोचते हुए ऐसी झपकी (नींद )लगी। 5:00 बजे का अलार्म की आवाज सुनाई दी।
रोज की तरह टिफिन उठाकर रूम से हॉस्पिटल की तरफ चल दिया।
श्यामू को देखने की मेरी जिज्ञासा हुई।
श्यामू से बात करना अच्छा कुछ तकलीफ कम हुई उसने केवल सिर हिलाकर ही जवाब दिया।
उसके पिताजी बाजार गए थे कुछ दवाइयां लेने।
मैंने उन दो छोटी लड़कियों से पूछा बेटा कुछ खाया आपने।
उन्होंने ना में जवाब दिया। लंच रूम गया और मैंने अपना टिफिन उठा लाया। दोनों लड़कियों का थोड़ा थोड़ा खाना दे दिया। मैंने श्यामू की पत्नी से भी बोला लेकिन उन्होंने सिर हिला मना कर दिया।
इतने में श्यामू के पिता जी भी बाजार से आ गए थे।
मैंने बोला - बाबू जी डॉक्टर साहब ने क्या कहा।
श्यामू के पिता- एक तरफ ले जाकर बेटा डॉक्टर साहब ने जवाब दे दिया है कि इसके कैंसर का रोग गले तक जा पहुंचा है जिससे इसे सांस लेने में भी दिक्कत हो रही।
इसे कोई भी डॉक्टर नहीं बचा सकता।
दवाइयों से ही इसकी सांस चल रही है।
मे आज ही अपने पड़ोसी को अपनी जमीन को गिरवी(सूत पर )रख कर थोड़े पैसे लाया हूं। जिससे की दवाइयां आ सके। इतने पैसे भी नहीं है कि दूसरे शहर में जाकर श्यामू का इलाज करवा सकूं।
मैंने बोला- बाबूजी खाना खा लीजिए मेरे पास टिफिन रखा है।
श्यामू के पिता- नहीं बेटा बुढ़ापे में ऐसे ही भूख कम लगती है। और जिसका जवान बेटा मौत की गोदी में लेटा हुआ है । उसे भूख और नींद कहां से आएगी।
तभी अचानक मुझे याद आया कि वार्ड नंबर 7 में किसी नये पेशेंट को भर्ती करना।
मैंने कहा -ठीक है बाबू जी मुझे कुछ काम है। कुछ जरूरत पड़े तो कह देना।
यह सिलसिला चलता रहा।
बीच-बीच में देखने चल जाया करता था।
मैं डॉक्टर साहब से किसी विषय में बात कर रहा था। कि श्यामू के पिता घबराते हुए आऐ और बोले- डॉक्टर साहब जल्दी चलिऐ श्यामू की तबीयत ज्यादा खराब हो रही है।
मैं और डॉक्टर साहब श्यामू के पिताजी पीछे पीछे चल रहे थे। जैसे ही वार्ड नंबर 6 में पहुंचे। श्यामू दर्द से तड़प रहा था। कहराते हुई दर्द भरी आवाज में हकलाते हुए ।
धीरे से बोल डॉक्टर साहब अब मुझसे दर्द सहन नहीं होता।
मुझे कोई ऐसा इंजेक्शन लगाओ ताकि मेरी जीवन लीला समाप्त हो जाए।
डॉक्टर साहब बोले- हम जीवन देते हैं ।लेते नहीं
हमने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की लेकिन दर्द कम होने का नाम नहीं लिया।
और श्यामू तड़प-तड़प कर मौत की तरफ बढ़ता ही गया।
और वह आखरी चीख, श्यामू को सदा के लिए सुला गई।उनके परिवार को जीवन भर रुला कर चली गई।
मातम की आवाज पूरे हॉस्पिटल में फैल गई।
मेरा मन गद-गदा हो उठा। कि शायद श्यामू धूम्रपान (गलत नशे)का प्रयोग न करता था !आज उनका परिवार हंसता खेलता रहता।
शायद -पिताजी और अपनी पत्नी का कहना मानता।
न जाने कितने श्यामू और देखना बाकी है जो दर्द भरी
मौत से मर जाऐगे।
और मैं वार्ड नंबर 7 की तरफ चल दिया ।
पाठ विशेष- तंबाकू युक्त नशे न श्यामू की जिंदगी बर्बाद कर दी। अपने पीछे पिता ,बीबी और बच्चों को रोता -विलगता छोड़ गया। एक व्यक्ति की मृत्यु नहीं होती ।अपितु साथ में पूरे परिवार की।
अतः- नशा व्यक्ति को आर्थिक, शारीरिक ,मानसिक
हानि तो पहुंचाता है। साथ ही सामाजिक स्तर पर इज्जत भी कम होती है। और कभी-कभी जान से भी हाथ धोना पड़ता है।
लेखक - रमेशबाबू
कहानी - मतलबी दुनिया
स्वयं पर विश्वास क्यों?
स्वयं पर इतना विश्वास रखो कि तुम जिस कार्य को करने का निश्चय करते हो, उसे पूर्ण करके ही छोड़ो। क्योंकि जीवन में सबसे बड़ी शक्ति ...
कहानी = मतलबी दुनिया नारी विशेष
-
इस कहानी और पात्र में किसी भी नारी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं है। अपितु अपने ऊपर हो रहे हैं। अमानवीय व्यवहार( बाल विवाह, देहज...
-
हर मनुष्य भाषा का प्रयोग करते हैं ।जिससे कि दूसरा व्यक्ति उसी ही भाषा के रूप में जवाब दे सके। किंतु मनुष्य को समय ,जगह ,व्यक्ति(...
-
में अनार्थ आश्रम में चारपाई बेठा था। पास ही मेरे बुढ़ापे का साथी डंडा था। मैं अपने जीवन के बीते हुए दिनों के बारे में कुछ सोच रह...
-
मनुष्य जीवन में परिवार का मुखिया परिवार को चलाने वाला चालाक एवं इंजन का काम करता है। तथा परिवार रूपी डिब्बे होते हैं जिसे चलाने...
-
भाभी मां की कुछ दिन पहले ही मृत्यु हुई थी जो एक छोटे बच्चे को जन्म देकर ही गुजर चुकी थी। घर की सारी रसोई और लालन-पालन की जिम्मेदारी मेरी मा...