https://rameshbaba7568.blogspot.com/sitemap.xml google-site-verification=kmYBgHhvuQYehft3SXRCNzxbwQDUmaBHZ5DthL_AOrA https://rameshbabu7568.blogspot.com/2024/01/blog-post.html google.com, pub-8003236985543245, DIRECT, f08c47fec0942fa0 life thinking

Life Thinking

rameshbabu7568.blogspot.com

शनिवार, 28 जून 2025

मतलबी दुनिया - कहानी (नारी विशेष)

इस कहानी और पात्र में किसी भी नारी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं है। अपितु अपने ऊपर हो रहे हैं। अमानवीय व्यवहार( बाल विवाह, देहज, कुप्रथा ,) का विरोध वे स्वयं सही निर्णय लेने का अधिकार इसके लिए स्वयं को आगे आना होगा है। क्योंकि- सोच के सोचो वही नारी- मां, बहन ,बेटी के रूप में!  पुरुषों की भी जिम्मेदारी है ।अगर नारी नहीं रहेगी तो पुरुषों का भी अस्तित्व भी गायब हो जाएगा।
"कामयाबी की बुलंदियों में हम यूं ही बढ़ते जाएंगे।
कभी मदर टेरेसा तो कभी झांसी का रूप दिखायेगे।

पाठ विशेष =बाल्यावस्था में की गई शादी से बच्चे शारीरिक व मानसिक रूप से परिपक्व नहीं हो पाते।
अच्छे और बुरे के बारे में सोच नहीं पाते हे।
भारत में आंकड़ों(W.H.O) के आधार पर हर 5 मिनट में एक मां की मृत्यु हो जाती!A


बरसात का मौसम था। छोटी- छोटी फुहारे आसमान से
जमीन पर गिर रही थी ! अकाशीय बिजली चमक रही थी।  करीब- करीब शाम के 8:00 बज चुके थे!

श्याम खाना खाकर सोने वाला था। कि पड़ोस के घर से आवाज आई चारपाई पर लेटा कर ले चलो । श्याम सोचा आखिर क्या हुआ। टॉर्च बे छाता लेकर निकले पड़ा।

चार पांच व्यक्ति पहले से बहा खड़े हुए थे। उन्होंने बताया कि कल्लू काका की बहु मंगू की बीवी पेट से( प्रेग्नेंट ) हे। मंगू की शादी पास के दूसरे गांव के हरिया की लड़की बुलबुल से हुई थी।

बह पढने मे बहुत ही होनहार लड़की थी। गरीबी के चलते तथा गांव की गलत अवधारणाओं के कारण 14 वर्ष की उम्र में ही शादी कर दी गई थी। मंगू भी स्कूल जाता था।
अभी शादी को 1 साल हुए थे कि । अब बह मां बनने वाली थी।

प्रिय, पाठको- मैं यहां बताना चाहता हूं ।कि गांव से सड़क तक पहुंचने के लिए कच्चा पगडंडी रास्ता जो सड़क तक पहुंचने में 3 किलोमीटर दूर पड़ता था। जहां पैदल पहुंचने में 45 मिनट का टाइम लगता था । श्याम के गांव से होकर दूसरे गांव की जमीन  से होकर गुजर पढ़ता था । उन लोगों की जमीन से होकर गुजरने पर मरने मारने पर उतारु होते थे।
नहीं चाहते थे। कि हमारी जमीन में से होकर रास्ता निकले। विधायक द्वारा विधायक कोष से भी सहायता प्रदान करने की बात कही लेकिन पड़ोस के गांव वालों ने कोर्ट द्वारा स्टे लगवा दी गई।

गांव वालों ने शासन -प्रशासन, अखबार, न्यूज़, से भी गुहार लगाई। राजनेताओं तक भी बात पहुंचाई। लेकिन समस्या का कोई हल नहीं निकला।

अब आगे बताना चाहते हैं कि। गर्भवती महिला को चारपाई पर चार कंधो पर रखकर ! ऊपर त्रिपाल( विशेष तरह की पन्नी बरसात से बचने के लिए )सास और अन्य महिला भी साथ में चल दिए ।

जैसे- तैसे पक्की सड़क तक पहुंचाया गया। अब मुसीबत थी। हॉस्पिटल ले जाने के लिए साधन(वेन) की। एक व्यक्ति जाकर दूसरे गांव से जैसे- तैसे हॉस्पिटल ले जाने वाले साधन की व्यवस्था की गई जिसमें एक घंटा गुजर चुका था।

पक्के रोड से हॉस्पिटल की दूरी अभी 34 किलोमीटर बाकी थी। तथा पक्की सड़क भी जगह -जगह खुदी हुई थी। जिससे गाड़ी से खटखट धक, धक की आवाज सुनाई दे रही थी।
इधर बुलबुल के पेट का दर्द भी बढ़ता ही जा रहा था। ड्राइवर द्वारा गाड़ी सरपट रोड पर चले रही थी। तकरीबन एक घंटा बाद हॉस्पिटल में पहुंच गये। 
प्रसूती कक्ष में भर्ती कराया गया।
अब तक 10:45 PM का टाइम हो चुका था। गांव से हॉस्पिटल पहुंचने में 2 घंटे 45 मिनट बीत चुके थे। सभी ने राहत की सांस ली। आधे घंटे बाद नर्स बाहर निकली। मंगू ने कुछ कहना चाहा।
नर्स- खून बहुत वह चुका है ।हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं।
और वापिस प्रसूति कक्ष की तरफ लौट जाती है।
फिर थोड़ी देर बाद मातम का सैलाब ?

सास बुलबुल की रोती हुई बाहर निकली ।मंगू ने पूछा मां क्या हुआ।
मां- बहू नहीं रही। नर्स बाहर निकली। मंगू ने कहा- सिस्टर -सिस्टर क्या हुआ मेरी बीवी को।

सिस्टर- आई एम सॉरी। डेढ़ घंटा पहले भी अस्पताल तक पहुंच जाते तो मैं कुछ कर पाती। साथ ही कम उम्र में बच्चे की मां बनने से ब्लड का ज्यादा रिसाव हो गया।

और चारों तरफ रोने-  बिलखने का मातम सा छा गया।
बरसात भी बंद हो चुकी थी। काले बादल छट चुके थे। शायद बरसात को भी बुलबुल की जिंदगी रास नहीं आ रही थी । कुछ दिनों बाद मंगू विस्ता उठाकर स्कूल की तरफ जाता हुआ दिखाई दे रहा था। शायद गलती का कुछ एहसास हुआ।


📢  प्रिय पाठको, मेरे द्वारा लिखी गई कहानी पर
अपना सुझाव कमेंट बॉक्स में लिखकर भेजें?
मुझे आप सभी का इंतजार रहेगा। ताकि मेरा हौसला यूहि  बढ़ता रहे ।और मैं अच्छी अच्छी कहानी लिख सकूं।


लेखक - रमेशबाबू लोधा

कहानी - मौत के लिए दुआ( सामाजिक)

भाभी मां की कुछ दिन पहले ही मृत्यु हुई थी जो एक छोटे बच्चे को जन्म देकर ही गुजर चुकी थी। घर की सारी रसोई और लालन-पालन की जिम्मेदारी मेरी  मां पर आ गई थी। मेरी उम्र अभी 15 -16 वर्ष की ही थी। छोटा बच्चा जिसने अभी तक मां का दूध मुंह में नहीं लिया था। अक्सर बीमार रहता था।
 भैया अभी भी टेंशन में रहते थे। पिताजी अपने काम में व्यस्त थे। बीमार बच्चे को ले जाने की जिम्मेदारी मेरी थी। गांव में या गांव का आसपास हॉस्पिटल की सुविधा  नहीं होने के कारण। गांव से दूर शहर की और जाना पड़ता था। 

साथ ही कच्चा रास्ता होने के साथ 2 किलोमीटर चलने पर पक्की सड़क पर लोग पहुंचते थे। कुछ वर्ष बाद जैसे- तैसे बच्चा चलने फिरने लगने लगा। मैंने जीवन में अपनों के लिए अपने गांव की सेवा के लिए कुछ करने की ठान ली।

 मैंने कक्षा आठवीं परीक्षा गांव के पास वाले गांव पूरी करने के बाद । पास वाले शहर में जाकर पढ़ाई करना जरूरी समझा। 12वीं कक्षा पास करने के बाद। जीएनएम (G.N.M)डिप्लोमा एक नर्सिंग कोर्स होता है। तैयारी में लग गया साथ ही पढ़ाई भी जारी रखी। 3 साल कोर्स पूरा करने पर। 

हालांकि मैंने प्रैक्टिकल रूप में सभी बीमारी के लिए कोन सी दवा या टेबलेट दी जाती कौन सी बीमारी में कोनसी ड्रिप चढ़ाई जाती है। पास ही के सिटी हॉस्पिटल में कंपाउंडर के रूप में अस्थाई पर मंथ के हिसाब से रख लिया गया। डॉक्टर साहब द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना करना।

 कभी रूम नंबर 6 में तो कभी रूम नंबर7 में अभी। तो कभी नर्ससिग वार्ड में नये रोगियों को संभालना पुरानो का ट्रीटमेंट जारी रखना।
बड़ा सिटी हॉस्पिटल होने के साथ ही यहां हर तरह के मरीज आते थे। कभी बड़ी एक्सीडेंट वाले तो कभी छोटी मोटी बुखार ,खांसी ,वाले।


मेरी रोजना की यही दिनचर्या थी सुबह जल्दी जाना।       और शाम को देर से जाना। 

एक दिन सुबह उठने पर पता चला कि मेरे रूम के नल में कुछ खराबी आने के कारण प्लंबर आने में थोड़ी देरी होने पर अपना खाना टिफिन मे रखकर  हॉस्पिटल की तरफ चल दिया। थोड़ा लेट होने पर मेरे सीनियर डॉक्टर ने डांट लगाते हुए कहा कि वार्ड नंबर 6 में इमरजेंसी पेशेंट को देखने जाना है। मैं तुरंत अपना खाना रेस्ट रूम में रखकर वार्ड की तरफ चल दिया।

बेड पर 26-27 साल का नौजवान लेटा हुआ था।

साथ ही दो लड़कियां जिनकी उम्र 5 से 7 साल और एक छोटा लड़का जिसकी उम्र 4 साल के करीब थी। जो एक औरत की गोद में बैठा था ।पास एक 60 साल का बुजुर्ग खड़ा हुआ था। इससे पता लगता है ।कि उस नौजवान के पिता ,पत्नी और उसके बच्चे हैं।


दाखिला कार्ड देखने पर पता चला कि उसका नाम श्यामू है जिसको मुह की कैंसर है।
उसके पिता से बात करने पर पता चला कि वे 10 वर्ष की उम्र में ही तंबाकू जर्दा गुटखा का सेवन करता रहता था।

श्यामू के पिता- और यह मेरा अकेला बेटा है इसकी मां भी गुजर चुकी है। समझाने पर इसने हमारी एक न मानी देखो ना बेटा मेरे से कहा इसके 2 बच्चिया और एक बच्चा है। और शादी के बाद भी बहू ने बहुत समझाया।
हमारे पास जमीन जायदाद के नाम पर महज 2 बीघा मात्र है ।जो केवल भरण-पोषण योग्य है।
यह स्वयं भी कोई काम नहीं करता था।

मैंने कहा- ठीक है बाबू जी मैं देखता हूं
वे अभी भी दर्द से तड़प रहा था।
श्यामू ने लड़खड़ा थी। आवाज में कहां डॉक्टर साहब मेरे को ठीक कर दो मेरे बीवी बच्चे हे।

मैंने कहा श्यामू अपना मुंह खोलना देखने पर पता चला कि उसकी जीव में तंबाकू से एक बड़ी गांठ
बन चुकी थी ।
जो बोलने पर लड़खड़ा ने की आवाज स्पष्ट सुनाई दे रही थी।
जिसे ठीक होना नामुमकिन था।
मेरे पास इसका कोई रास्ता नहीं था सिवाय दर्द और नींद का इंजेक्शन लगाने के अलावा। जिससे उसे थोड़ी राहत मिल सके। थोड़ी देर बाद श्यामू को नींद आ चुकी थी।

मैंने कहा बाबूजी- एक तरफ ले जाकर शाम के पिता को पूरी बात बताएं।
आपने बहुत देर कर दी आने में इसकी जीव में बड़ी गांठ बन चुकी है ।जो एक घातक कैंसर का रूप है। हो सकता है कोई भी डॉक्टर इसको सही कर सकें।

श्यामू के पिता- मैं अपने बेटे को ऐसे मरने नहीं दूंगा इसके लिए भले ही मुझे कुछ करना पड़े।

मैंने कहा- ठीक है बाबू जी आप डॉक्टर साहब से लिखवा कर दवाइयां ले आइए।
शाम को 8:00 बज चुके थे । मेरा ड्यूटी से रूम पर जाना था।
खाना खाकर जैसे ही शाम को बिस्तर पर लेटा- श्यामू की दर्द भरी कहानी मेरी आंखों के सामने घूम रही थी।
की मां बाप अपने बच्चों को किस तरह पालते हैं। कितनी तकलीफ उठाते हैं। हर दर्द सहन करते हैं।स्वयं भूखा रहकर अपने बच्चों को खिलाते उनको बड़ा करते हैं । शादी - ब्याह करते हैं। लेकिन बच्चे ही अपनी मनमानी करने से बाज नहीं आते।
यह सोचते हुए ऐसी झपकी (नींद )लगी। 5:00 बजे का अलार्म की आवाज सुनाई दी।
रोज की तरह टिफिन उठाकर रूम से हॉस्पिटल की तरफ चल दिया।
श्यामू को देखने की मेरी जिज्ञासा हुई।
श्यामू से बात करना अच्छा कुछ तकलीफ कम हुई उसने केवल सिर हिलाकर ही जवाब दिया।
उसके पिताजी बाजार गए थे कुछ दवाइयां लेने।
मैंने उन दो छोटी लड़कियों से पूछा बेटा कुछ खाया आपने।
उन्होंने ना में जवाब दिया। लंच रूम गया और मैंने अपना टिफिन उठा लाया। दोनों लड़कियों का थोड़ा थोड़ा खाना दे दिया। मैंने श्यामू की पत्नी से भी बोला लेकिन उन्होंने सिर हिला मना कर दिया।
इतने में श्यामू के पिता जी भी बाजार से आ गए थे।

मैंने बोला - बाबू जी डॉक्टर साहब ने क्या कहा।
श्यामू के पिता- एक तरफ ले जाकर बेटा डॉक्टर साहब ने जवाब दे दिया है कि इसके कैंसर का रोग गले तक जा पहुंचा है जिससे इसे सांस लेने में भी दिक्कत हो रही।
इसे कोई भी डॉक्टर नहीं बचा सकता।
दवाइयों से ही इसकी सांस चल रही है।

मे आज ही अपने पड़ोसी को अपनी जमीन को गिरवी(सूत पर )रख कर थोड़े पैसे लाया हूं। जिससे की दवाइयां  आ सके। इतने पैसे भी नहीं है कि दूसरे शहर में जाकर श्यामू का इलाज करवा सकूं।
मैंने बोला- बाबूजी खाना खा लीजिए मेरे पास टिफिन रखा है।

श्यामू के पिता- नहीं बेटा बुढ़ापे में ऐसे ही भूख कम लगती है। और जिसका जवान बेटा मौत की गोदी में लेटा हुआ है । उसे भूख और नींद कहां से आएगी।

तभी अचानक मुझे याद आया कि वार्ड नंबर 7 में किसी नये पेशेंट को भर्ती करना।

मैंने कहा -ठीक है बाबू जी मुझे कुछ काम है। कुछ जरूरत पड़े तो कह देना।
यह सिलसिला चलता रहा।
बीच-बीच में देखने चल जाया करता था।
मैं डॉक्टर साहब से किसी विषय में बात कर रहा था। कि  श्यामू के पिता  घबराते हुए आऐ और बोले- डॉक्टर साहब जल्दी चलिऐ श्यामू की तबीयत ज्यादा खराब हो रही है।
मैं और डॉक्टर साहब श्यामू के पिताजी पीछे पीछे चल रहे थे। जैसे ही वार्ड नंबर 6 में पहुंचे। श्यामू दर्द से तड़प रहा था।  कहराते हुई दर्द भरी आवाज में हकलाते हुए ।
धीरे से बोल डॉक्टर साहब अब मुझसे दर्द सहन नहीं होता।
मुझे कोई ऐसा इंजेक्शन लगाओ ताकि मेरी जीवन लीला समाप्त हो जाए।
डॉक्टर साहब बोले- हम जीवन देते हैं ।लेते नहीं
हमने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की लेकिन दर्द कम होने का नाम नहीं लिया।
और श्यामू तड़प-तड़प कर मौत की तरफ बढ़ता ही गया।
और वह आखरी चीख, श्यामू को सदा के लिए सुला गई।उनके परिवार को जीवन भर रुला कर चली गई।
मातम की आवाज पूरे हॉस्पिटल में फैल गई।

मेरा मन गद-गदा हो उठा। कि शायद श्यामू धूम्रपान (गलत नशे)का प्रयोग न करता था !आज उनका परिवार हंसता खेलता रहता।
शायद -पिताजी और अपनी पत्नी का कहना मानता।

न जाने कितने श्यामू और देखना बाकी है जो दर्द भरी
मौत से मर जाऐगे।

और मैं वार्ड नंबर 7 की तरफ चल दिया ।

पाठ विशेष- तंबाकू युक्त  नशे न श्यामू की जिंदगी बर्बाद कर दी। अपने पीछे पिता ,बीबी और बच्चों को रोता -विलगता छोड़ गया। एक व्यक्ति की मृत्यु नहीं होती ।अपितु साथ में पूरे परिवार की।
अतः- नशा व्यक्ति को  आर्थिक, शारीरिक ,मानसिक
हानि तो पहुंचाता है। साथ ही सामाजिक स्तर पर इज्जत भी कम होती है। और कभी-कभी जान से भी हाथ धोना पड़ता है।


लेखक -  रमेशबाबू 



गुरुवार, 20 फ़रवरी 2025

कहानी( पारिवारिक) - अपने ही तो अपने होते हैं

एक गांव में सोहन और मोहन नाम के दो भाई रहते थे।
सोहन बड़ा तथा मोहन छोटा था। छोटी ही उम्र में माता - पिता का देहांत हो चुका था। इसलिए सोहन ने खेती के सारे काम जिम्मेदारी अपने ऊपर तथा तथा मोहन को  स्कूल में बाद में पास ही के सिटी कॉलेज में पढ़ाई जारी रखवाई ताकि आगे जाकर। अपने पैरों पर खड़ा हो जाऐ। पढ़ाई पूरी करने के बाद मोहन को शहर की एक जानी-मानी प्राइवेट कंपनी में जॉब मिल गई थी। फिर थोड़े दिन बाद एक लड़की से शादी करने के बाद शहर में ही बस गया था। अभी तक तो दोनों भाई के रिश्ते में किसी बात को लेकर अनबन नहीं हुई थी। लेकिन वह कहते हैं। ना कि रुपया - पैसा लोभ- लालच और स्वयं को दूसरे पर विश्वास न होने वाले रिश्ते ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाते। यही सोहन और मोहन के साथ हुआ। सोहन और मोहन का एक पड़ोसी था। जिसका नाम राघव था जो पक्का चुगलखोर एवं लडाऊ बाज किस्म का आदमी था। मोहन कभी-कभी अपने गांव जाता रहता था। जिससे उसने मोहन के भी कान भर दिए थे। की इतनी फसल निकलती है। आपको फसल में से कम भाग देता है। जिससे उसके मन में अपने भाई सोहन के प्रति ईस्या जनक भाव पैदा हो गए। और सोहन के बहुत समझाने पर भी अपनी खेती का आधा भाग जमीन का राघव के कहने पर एक दूसरे पड़ोसी को बैच दिया। जो की बहुत कम दामों में बिक चुकी थी। जिसमें राघव को भी सोहन की जमीन कम दाम पर दिलाने पर दूसरे पड़ोसी द्वारा पैसा मिला था। जब बाद में सोहन को पता चला। लेकिन अब क्या हो सकता है। जब चिड़िया चुग गई खेत।

कहानी विशेष = व्यक्ति अपने जीवन को दूसरे के द्वारा या अपनों के द्वारा अपने लक्ष्य की तो पूर्ति कर लेता है। किंतु फिर भी उसे व्यक्ति पर दोबारा विश्वास नहीं करता । जिससे वे कई तरह की मुसीबत और आर्थिक मुसीबत का सामना करता है


                                 लेखक - रमेशबाबू

बुधवार, 22 मई 2024

विश्वास या आशा

मनुष्य जीवन में जीने के लिए केवल एक मात्र योग्य विश्वास माना जाता है! जो कि स्वयं के द्वारा किया गया हो या दूसरे के द्वारा दूसरे व्यक्ति द्वारा दी गई आशा हो। जो की कल्याणकारी भावना से या स्वयं का स्वार्थ सिद्ध करने के लिए प्रयोग में ली गई। लेकिन व्यक्तित्व की पहचान उसे समय की जाती है। जब उसे व्यक्ति  को आर्थिक या सामाजिक आवश्यकता की जरूरत पड़ती है। जिसकी पहचान स्वयं  समय आने पर मालूम पड़ जाती है। जब काल अवधि या समय पूर्ण होने पर। लेकिन यहां पर मैं एक बात बताना चाहता हूं कि हर व्यक्ति को एक ही समान दृष्टि से नहीं देखना चाहिए या एक व्यक्ति गलत है तो सभी को गलत नहीं ठहराना जा  सकता । 
तात्पर्य- स्वयं के द्वारा दी गई या मनुष्य के द्वारा दी गई अवधि का पूर्ण हो जाने पर। उनके आदर्शों को पहचान करना।
या 
- स्वयं व्यक्ति दूसरे को आदर्श मानकर उनका सम्मान कर आदर्श को अपना कर उनका महत्व देता है।

लेकिन कहते हैं कि - समय हर तकलीफों का अंत एवं हर व्यक्ति की पहचान बता देता है।
  
           लेखक- रमेशबाबू

शुक्रवार, 29 दिसंबर 2023

प्रभावशाली शब्दों का प्रयोग क्यों कब कैसे?

जीवन मैं उद्देश्यों की प्राप्ति में सफलता अर्जित करने वाले शब्दों को प्रभावशाली शब्द कहते हैं।
जो नकारात्मक ने होकर सकारात्मक भाव से दूसरे व्यक्ति को प्रभावित कर अपनी बात मानने के लिए बाध्य करते हैं।
 तथा समय, व्यक्ति की पहचान भाषा आदि आदि को ध्यान में रखकर एवं जो चीज या जो वस्तु समर्थ है या नहीं।
 श्याम मोहन का दोस्त है। शाम को किसी चीज या वस्तु की आवश्यकता है। किंतु कैसे और कौन से शब्दों का उपयोग करे जिस की मदद मिल सके।  क्योंकि सामान्य शब्दों के प्रयोग से व्यक्ति किसी भी चीज के लिए तुरंत रूप से हां में जवाब नहीं दे सकता। 
जैसे -
1. मेरे को इस चीज(A-z) की जरूरत है। दे दीजिए।( सामान्य शब्द)
2. मेरे को इस चीज(A-z) की जरूरत है कृपया दे दीजिए( मध्य शब्द)
3. प्रिये मेरे को इस चीज(a-z)) की जरूरत है। जो कि तुम्हारे पास है। उसकी मेरे को जरूरत है। आपको समय पर लौटा दूंगा कृपया कर कर मुझे दे दीजिए।( प्रभावशाली शब्द)

 साथ हमें इन सब बातों का ध्यान रखना चाहिए कि जो चीज वस्तु या अन्य बातों से किसी की मदद ले सकते हैं किंतु ध्यान रहे समय से या समय के बीच में देने से दूसरे व्यक्ति में विश्वास जगता है। एवं प्रभावशाली शब्दों की शक्ति दोगुना हो जाती है।

लेखक - रमेश बाबू





कहानी - मतलबी दुनिया

स्वयं पर विश्वास क्यों?

स्वयं पर इतना विश्वास रखो कि तुम जिस कार्य को करने का निश्चय करते हो, उसे पूर्ण करके ही छोड़ो। क्योंकि जीवन में सबसे बड़ी शक्ति ...

कहानी = मतलबी दुनिया नारी विशेष